LNMU Graduation Admission 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी 12वीं पास करने के बाद प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आ गया है। विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (B.A, B.Sc, B.Com – ऑनर्स/जनरल) के लिए एडमिशन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इस लेख में हम आपको LNMU Graduation Admission 2025 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से बताएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकें।
LNMU Graduation Admission 2025 की शुरुआत
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने औपचारिक रूप से चार वर्षीय स्नातक नामांकन सूचना 2025 जारी कर दी है। सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 निर्धारित की गई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन 16 मई से 18 मई 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी, जिससे स्टूडेंट्स घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
Read Also-
LNMU Graduation Admission 2025 – मुख्य बातें
लेख का नाम | LNMU Graduation Admission 2025 |
लेख का प्रकार | दाखिला |
विश्वविद्यालय का नाम | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा |
प्रवेश कार्यक्रम | चार वर्षीय स्नातक कोर्स (B.A, B.Sc, B.Com – Honours/General) |
शैक्षणिक सत्र | 2025-2029 |
आवेदन माध्यम | पूरी तरह ऑनलाइन |
प्रारंभ तिथि | 01 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मई 2025 (बिना लेट फीस) |
लेट फीस के साथ आवेदन | 25 मई से 28 मई 2025 |
लेट फीस | ₹100/- अतिरिक्त |
योग्यता | 12वीं पास विद्यार्थी (पूरे भारत के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं) |
LNMU Graduation Admission 2025 के लिए जरूरी पात्रता शर्तें
बी.ए. ऑनर्स कोर्स:
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
बी.कॉम ऑनर्स कोर्स:
- कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले छात्रों को मुख्य विषयों में (जैसे – अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज आदि) 45% अंक लाने होंगे।
- आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम से आए छात्रों के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।
बी.एससी ऑनर्स कोर्स:
- संबंधित विषयों (जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) में 12वीं में कम से कम 45% अंक अनिवार्य हैं।
- खासकर बॉटनी या जूलॉजी के लिए 12वीं में बायोलॉजी में भी 45% अंक होने चाहिए।
जनरल कोर्सेज (B.A., B.Sc., B.Com):
- सिर्फ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- बीकॉम जनरल के लिए आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को 45% अंक के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क (Expected) : LNMU Graduation Admission 2025
सामान्य व पिछड़ा वर्ग (UR/OBC): | ₹600/- |
अनुसूचित जाति व जनजाति (SC/ST): | ₹400/- |
(नोट: आवेदन शुल्क में मामूली बदलाव संभावित है।)
LNMU Graduation Admission 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए दस्तावेज पहले से तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
- प्रोविजनल सर्टिफिकेट (यदि हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि जरूरत हो)
इन सभी दस्तावेजों के स्कैन कॉपी आपके पास आवेदन के समय अवश्य होनी चाहिए।
LNMU Graduation Admission 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
30 अप्रैल 2025 | समाचार पत्रों में एडमिशन का विज्ञापन |
01 मई 2025 | बिना लेट फीस के आवेदन प्रारंभ |
24 मई 2025 | बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि |
25 से 28 मई 2025 | लेट फीस के साथ आवेदन |
प्रोविजनल लिस्ट | 30-05-2025 |
ऑनलाइन करेक्शन विंडो | 30-05-2025 to 02-06-2025 |
पहली चयन सूची जारी | 09-06-2025 |
पहली चयन सूची से नामांकन प्रक्रिया | जल्द शुरू |
दूसरी चयन सूची व नामांकन | शीघ्र जारी |
कक्षाओं की शुरुआत | जल्द निर्धारित |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें LNMU Graduation Admission 2025 के लिए?
यदि आप LNMU में दाखिला लेना चाहते हैं, तो निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
- Student Support सेक्शन के अंतर्गत Admission लिंक पर क्लिक करें।
- 4-Year Bachelor Courses Admission 2025-29 के लिंक पर क्लिक करें (लिंक 22 अप्रैल 2025 से सक्रिय होगा)।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सहमति दें।
- इसके बाद ‘Apply Online’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
लाभ – LNMU Graduation Admission 2025
- प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर।
- चार वर्षीय कोर्स के तहत गहन अध्ययन व रिसर्च का माहौल।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत करिकुलम।
- जॉब मार्केट की जरूरतों के अनुसार तैयार की गई पाठ्यक्रम संरचना।
LNMU Graduation Admission 2025 : Important Links
निष्कर्ष
दोस्तों, यह लेख उन सभी विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो LNMU Darbhanga से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं। हमने यहाँ पर नामांकन प्रक्रिया, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, और ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स का विस्तारपूर्वक वर्णन किया है। अब आप बिना किसी देरी के आवेदन की तैयारी शुरू कर सकते हैं और अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं।
याद रखें, सही समय पर आवेदन करना सफलता की पहली सीढ़ी है।
FAQs – LNMU Graduation Admission 2025
प्रश्न 1: LNMU UG Admission 2025 के लिए कौन-कौन से छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: भारत के किसी भी राज्य के 12वीं पास छात्र LNMU के स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे कोर्स की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।
प्रश्न 2: LNMU में एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करना होगा?
उत्तर: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
प्रश्न 3: अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो सुधार कैसे कर सकते हैं?
उत्तर: विश्वविद्यालय प्रोविजनल लिस्ट जारी करने के बाद ऑनलाइन करेक्शन विंडो उपलब्ध कराएगा, जहां छात्र अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।