Bihar Inter Admission College List 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप बिहार के छात्र हैं एवं 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर एडमिशन कॉलेज लिस्ट 2025 जारी कर दी है। इस लेख में हम आपको पूरी प्रक्रिया, कॉलेज लिस्ट देखने के तरीके, आवश्यक दस्तावेज, फीस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
Read Also-
Bihar Inter Admission College List 2025: Overall
लेख का नाम | Bihar Inter Admission College List 2025 |
लेख का प्रकार | एडमिशन |
माध्यम | ऑनलाइन |
उपयोगी | 10 वी पास छात्रों के लिए |
बिहार इंटर एडमिशन प्रक्रिया Bihar Inter Admission College List 2025
बिहार बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए इंटरमीडिएट प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। राज्य के सरकारी, अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी 1006 शिक्षण संस्थानों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस बार लगभग 17.50 लाख सीटों पर नामांकन प्रक्रिया होगी।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि डिग्री कॉलेजों में इंटर स्तर पर दाखिला नहीं लिया जाएगा। इसलिए डिग्री कॉलेजों को इस लिस्ट से हटा दिया गया है।
Bihar Inter Admission College List 2025 कैसे देखें?
बिहार इंटरमीडिएट कॉलेज लिस्ट देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “कॉलेज इंफॉर्मेशन” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपना जिला चुनें और “सर्च” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपके जिले के सभी कॉलेजों की सूची आ जाएगी।
- अपने पसंदीदा कॉलेज का चयन करें और वहां उपलब्ध सीटों की जानकारी प्राप्त करें।
बिहार इंटर एडमिशन की संभावित तिथियां : Bihar Inter Admission College List 2025
सूत्रों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 से शुरू होने की संभावना है।
ऑनलाइन आवेदन | 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक |
आवेदन शुल्क | ₹100/- (फॉर्म शुल्क) + ₹200/- (कॉलेज शुल्क) + ₹50/- (प्रोसेसिंग शुल्क) |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- OFSS बिहार की वेबसाइट पर जाएं।
- “Apply for Admission” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और कॉलेजों का चयन करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
इंटर एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ : Bihar Inter Admission College List 2025
- मैट्रिक (10वीं) की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट
- दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
सीटों का विवरण : Bihar Inter Admission College List 2025
इस बार 17.50 लाख से अधिक सीटें इंटरमीडिएट के विभिन्न स्ट्रीम्स में उपलब्ध हैं:
- विज्ञान (Science)
- कला (Arts)
- वाणिज्य (Commerce)
छात्रों को यह ध्यान देना होगा कि कॉमर्स स्ट्रीम की सीटें सीमित होती हैं, इसलिए आवेदन करते समय सही विकल्प चुनें।
महत्वपूर्ण बातें जो ध्यान में रखें :Bihar Inter Admission College List 2025
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
- एक बार कॉलेज चुने जाने के बाद उसमें बदलाव करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर चयन करें।
- आवेदन की स्थिति और मेरिट लिस्ट की जानकारी के लिए नियमित रूप से OFSS बिहार की वेबसाइट चेक करें।
Bihar Inter Admission College List 2025 : Important Links
निष्कर्ष
Bihar Inter Admission College List 2025 जारी कर दी है, जिससे छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेज का चयन करने में आसानी होगी। इंटरमीडिएट प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है, इसलिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें।
अधिक जानकारी के लिए OFSS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें और ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
FAQs – Bihar Inter Admission College List 2025
- बिहार इंटर एडमिशन मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट https://ofssbihar.net/Higher-Education/index.aspx पर जाएं, “मेरिट लिस्ट” लिंक पर क्लिक करें और अपना विवरण दर्ज करके सूची देखें। - क्या मैं एक से अधिक कॉलेज के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
हाँ, आप 20 तक कॉलेज विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन दाखिला मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। - बिहार इंटर एडमिशन की अंतिम तिथि क्या है?
संभावित तिथि 20 से 25 अप्रैल 2025 तक है, लेकिन सटीक जानकारी के लिए OFSS बिहार की वेबसाइट पर नज़र रखें।